कसडोल इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

(रौनक साहू)

कसडोल। नगर के इंडोर स्टेडियम कसडोल में स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। इस प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ में आए हुए युवा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कियाकार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू ने एवं अध्यक्षता श्रीमती कौशल्या देवी साय ने की खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ इस आयोजन का एक अन्य मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत समागम पेश किया जिसे उपस्थित दर्शकों और अतिथियों ने खूब सराहा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और खेल भावना को निरंतर बनाए रखने का संदेश दिया।


वही मुख्य अतिथि विधायक संदीप साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है बल्कि यह जीवन में अनुशासन संघर्ष और टीम भावना सिखाने का सबसे बड़ा मंच है आज हमारे बच्चे जिस ऊर्जा और लगन के साथ मैदान में उतरे हैं वह यह साबित करता है कि हमारे क्षेत्र एवं प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आधुनिक सुविधाएं और बेहतरीन अवसर मिलें मेरा सपना है कि कसडोल के साथ साथ हमारे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल पटल पर रोशन हो।


हमारे युवा अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से न केवल अपने परिवार और प्रदेश का बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित करें इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि विभिन्न जिलों से आए कोच शिक्षकगण और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े