डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स और क्रिकेट में लहराया परचम

(पंकज कुर्रे) 

पामगढ़ । शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स के विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।

एथलेटिक्स में विजेता

– दिनेश कश्यप (800 मी, 1500 मी, 10000 मी) – प्रथम स्थान

– जयप्रकाश (5000 मी) – प्रथम स्थान

– कल्पना (800 मी) – प्रथम स्थान

– चंद्रकला (1500 मी, 10000 मी) – प्रथम स्थान

– अनुराग पटेल (5000 मी) – द्वितीय स्थान

– अंजू साहू (200 मी) – तृतीय स्थान

श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ की क्रिकेट टीम उपविजेता रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के यादव ने छात्र-छात्राओं को लगातार मेहनत करते हुए सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी सुश्री मीरा टंडन ने बताया कि प्रतिभागियों ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.एस.के त्रिपाठी, डॉ.एस.आर.महेंद्र, डॉ आशीष तिवारी, डॉ श्वेता जैन, चांदनी छाबड़ा, संतोषी उराव, लक्ष्मी गौरी कुजूर, आरएस विश्वकर्मा, सूर्यकांत सिंह जयदेव, विक्रम सिंह आजाद, तारिका नायक, अंकिता करभाल द्वारा छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई l






इन्हें भी पढ़े