जिला पंचायत क्षेत्र क्र 18 से सुनीता विमल देवांगन ने निकाला ऐतिहासिक विजय आभार रैली, मतदाताओं का लिया आशीर्वाद
(रौनक साहू)
कसडोल। जिला पंचायत क्षेत्र क्र 18 से सुनीता विमल देवांगन जा ऐतिहासिक विजय होने पर क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त करने कटगी में आभार रैली निकाली गई । ज्ञात हो कि गत 20 फरवरी को कसडोल विकासखंड के 4 जिला पंचायत क्षेत्र के लिए चुनाव हुआ था जिसमें क्षेत्र क्र 18 से सुनीता विमल देवांगन ने जीत हासिल किया है। जिसके लिए बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कटगी महामाया मंदिर में सर्व प्रथम पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि एवं क्षेत्र के विकास के लिए मां महामाया से आशीर्वाद ली गई तत्पश्चात बाजार चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से समीपस्थ ग्राम लखमाई सती के महामाया मंदिर तक बाजे गाजे एवं आतिशबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में रैली के रूप में विजय जुलूस निकाली गई।
जिसमें नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने सभी मतदाताओं से रूबरू होकर आभार प्रदर्शन किया तथा लखमाई सती के महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर मां महामाया से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बलौदाबाजार जिला पंचायत के अन्य क्षेत्र के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अंजली विमल साहू, अमर सिंह मांडवी , शैलेन्द्र बंजारे एवं महेंद्र मोनू साहू, सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे, रोहित साहू के अलावा साहू समाज के जिला अध्यक्ष सुनील साहू तथा बड़ी संख्या में कटगी एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्र 18 के ग्रामीण उपस्थित थे।





