बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी का शपथ ग्रहण कल

 


प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे होंगे मुख्य अतिथि

जांजगीर –– प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह कल सतनाम भवन बिर्रा में दोपहर 12 बजे से रखा गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे अध्यक्षता प्रदेश प्रतिनिधि यादराम हिरवानी जी, विशिष्ट अतिथि डमरू प्रसाद मनहर प्रदेश कार्यकारिणी माननीय टी आर भारद्वाज जी संयुक्त कलेक्टर कोरबा, श्याम लाल सितारे, इतवारी खूंटे , भूषण खटकर जिला अध्यक्ष जांजगीर, रेशम कुर्रे जिला अध्यक्ष शक्ति, कीर्ति टंडन सचिव शक्ति, प्यारे लाल जांगड़े, उपाध्यक्ष जांजगीर, मुकेश रात्रें , संजीव खरे के विशेष आतिथ्य में संपन्न होगी। टी आर कुर्बान जी का संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति सुन संगवारी होगी। जिला अध्यक्ष भूषण खटकर ने अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होने अपील किया है।।

इन्हें भी पढ़े