प्रतिभा सम्मान और न्योता भोजन कार्यक्रम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेण्ड्री में मेधावी छात्रों का सम्मान
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ / शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्री विकासखंड पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा में 50 तक का पहाड़ा सुनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया जिसमें ब 50 तक 15 बच्चे,40 तक 2 बच्चे,30 तक का 10 बच्चे एवं 20 तक का 32 बच्चे जिसमें कक्षा पहली से आठवीं तक के कुल 59 बच्चों को ही शर्ट – लोवर, कंपास बॉक्स, पानी बॉटल, पेन एवं प्रमाण पत्र प्रधान पाठक का अश्वनी कुमार रात्रे के तरफ से कार्यक्रम के अतिथियों के हाथों सभी बच्चों को सम्मानित किया गया तथा साथ ही न्योता भोजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम समन्वयक एच. आर. जायसवाल, ए पी सी हेमलता शर्मा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर सारथी व राकेश सोनी बीआर सी डी. के. भतृहरि, एस एम सी के अध्यक्ष कनकराम जोशी सरपंच द्रौपदी वर्मा, मिडिया रिपोर्टर पीताम्बर लहरे, सीएससी वीरेंद्र कश्यप खमेश्वर बंजारे प्रधान पाठक मनमोहन अनंत -पीतांबर लहरे रामकुमार देवांगन एवं शाला के शिक्षक- शिक्षिका गुलाब शास्त्री सरिता कुर्रे द्वास पहाड़ी एवं स्कूल के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439









