आयसर पुणे कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षक ललित साहू

कसडोल। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान आई आई एस ई आर पुणे में पीएम श्री योजना के तहत आयोजित कैपेसिटी प्रोग्राम में जिला बलौदाबाजार -भाटापारा कसडोल ब्लाक से ललित कुमार साहू ,सहायक शिक्षक एल बी पीएमश्री डोंगरीपारा भानपुर ने सक्रिय सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया।


यह कार्यक्रम शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े प्रतिभागियों को साइंस टेक्नालॉजी ,एस्ट्रोनॉमी , मैथेमेटिक्स , इंजीनियरिग जैसे सोच ,नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति तथा क्षमता विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, अनुसंधान,आधरित शिक्षण , गतिविधि, आधारित अधिगम वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विषय विशेषग्यों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
साथ ही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और अनुभवों का आदान भी हुआ । ललित साहू ने बताया कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान व अनुभवों को अपने विद्यालय व विद्याथियों के समग्र विकास के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक दृष्टिकोण अपनाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में अत्यंत उपयोगी सिध्द होगा।

इन्हें भी पढ़े