प्राथमिक शाला गबौद में विक्रम राय गुरुजी ने किया स्लेट-पेंसिल वितरण, बच्चों के चेहरे खिले

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। शासकीय प्राथमिक विद्यालय गबौद में आज शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्लेट-पेंसिल वितरण विक्रम राय गुरुजी सामाजिक कार्यकर्ता प्रांताध्यक्ष छग. संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विक्रम राय गुरुजी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रांताध्यक्ष – छ.ग. संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ एवं धनसाय घृतलहरे समाजसेवी एवं छाया सरपंच उपस्थित रहे। उनके द्वारा विद्यालय के सभी प्यारे छात्र-छात्राओं को नई स्लेट एवं पेंसिल का वितरण किया गया।


दोनों अतिथियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और नियमित रूप से शाला आने के लिए प्रेरित किया।

नई स्लेट-पेंसिल पाकर बच्चों में अपार उत्साह देखा गया। बच्चों ने हाथों में स्लेट लेकर खुशी-खुशी फोटो खिंचवाई। नन्हें-मुन्ने बच्चों के चेहरे नई स्लेट पाकर खिल उठे हैं।

अपने संबोधन में विक्रम राय गुरुजी ने कहा –

> “शिक्षा ही भविष्य की नींव है। यदि प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों को सहयोग और प्रोत्साहन मिले तो वे बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। यह छोटा सा प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए है।”

श्री धनसाय घृतलहरे जी ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य से गांव में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनता है और अन्य लोगों को भी सहयोग के लिए प्रेरणा मिलती है।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विद्यालय स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े