सरस्वती शिशु मंदिर कसडोल में आचार्यों को किया गया सम्मानित

कसडोल। भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हुए सरस्वती शिशु मंदिर कसडोल में सरस्वती शिक्षा समिति एवं किशोर भारती/कन्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति अध्यक्ष गंगाप्रसाद साहू,व्यवस्थापक देवेंद्र साहू,संस्थापक एस के मिश्रा,समिति सदस्य उपमन्यु वर्मा,ललितनारायण साहू,श्रीमती कुमुदिनी कश्यप,श्रीमती चंद्रलेखा मिश्रा एवं प्राचार्य जयलाल मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती,भारत माता, ऊं तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्रों का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया गया।आचार्य सम्मान समारोह के अवसर आचार्य/दीदीयों के लिए कई मनोरंजक खेल आयोजित किया गया तथा कक्षा छठवीं,आठवीं,नवमी एवं दसवीं के छात्राओं द्वारा उड़िया,कन्नड़,एवं छत्तीसगढ़ी नृत्यों का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के आचार्य बालकृष्ण तिवारी,प्राचार्य जयलाल मिश्रा,संस्थापक एस के मिश्रा,एवं अध्यक्ष गंगाप्रसाद साहू द्वारा शिक्षक दिवस की महता पर प्रकाश डाला।कसडोल नगर की मां आदि शक्ति महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चंद्रलेखा मिश्रा एवं सचिव श्रीमती रामेश्वरी साहू के नेतृत्व में संगठन के सभी सदस्यों द्वारा सभी आचार्यों / दीदियों तथा सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया।प्रति वर्ष की भांति विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति एवं किशोर भारती तथा कन्या भारती द्वारा भी आकर्षक भेंट एवं श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आकर्षक एवं सफल आयोजन किशोर भारती प्रमुख ओमप्रकाश साहू,यशवंत कुम्हार,सक्षमदास मानिकपुरी,नम्रता कैवर्त,मनोरमा साहू,जागृति यादव,सौम्या जलतारे,कर्तव्य चेलक के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम व्यवस्थित संचालन योगेश साहू एवं नम्रता कैवर्त ने किया।