संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्पिटल में मिला स्टॉफ नर्स की लाश, जांच में जुटी पुलिस

(रौनक साहू)

कसडोल। सोमवार की रात्रि ड्यूटी के बाद मंगलवार की सुबह 8 बजे रिलीव हुई लापता एनएचएम कर्मी स्टॉफ नर्स अभिलाषा जॉन उम्र तकरीबन 32 की संदिग्ध परिस्थितियों में आज देर रात्रि 09:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल के सीढ़ी किनारे लाश मिला है, इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टॉफ नर्स अभिलाषा जॉन बसना एरिया की रहने वाली थी जो कसडोल में पोस्टेड थी जो मंगलवार की सुबह से कॉल अटेंड नही कर रही थी साथ ही ड्यूटी के बाद नगर के पारस नगर में रह रही किराए के रूम में भी नही पहुँची थी जिसके बाद परिजनों ने जब कॉल रिसीव नही करने की जानकारी हॉस्पिटल प्रमुख को दी तब हॉस्पिटल परिसर में स्कूटी दिखा तो पूरे हॉस्पिटल की जांच की गई तो उसका शव हॉस्पिटल के कोने में मुहँ से गाज निकलता दिखाई दिया।

इसके बाद डॉक्टरों ने जांच किया तो अभिलाषा की मौत हो चुकी थी फिलहाल डॉक्टरों की सूचना पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुटी है। इधर थाना कसडोल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में लाश स्टॉफ नर्स का मिला है, जिसे मर्चुरी में रखवाया गया है, अब सुबह जांच और डॉक्टर के पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा आखिर किन कारणों से मौत हुआ। इधर अभी तक परिजन नही पहुँचे थे।






इन्हें भी पढ़े