ग्राम पंचायत डूडगा में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का प्रथम सम्मिलन व शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। ग्राम पंचायत डूडगा के पंचायत भवन में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के शैलचित्र पर माला अर्पण कर श्रीफल तोड़ कर शपथ ग्रहण समारोह कि शुरवात किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत डूडगा के सचिव मनोज बंजारे ने गाँव की प्रथम नागरिक के रूप में नवनिर्वाचित सरपंच सुनिल कुमार खाण्डेकर को शपथ दिलाया उसके बाद सभी नवनिर्वाचित पंचों को पंचायत सचिव के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया । जिसमें वार्ड क्र. 01 से अमोलिन बाई पुरे, वार्ड क्र. 02 से रजनी बाई कश्यप, वार्ड क्र. 03 से चांदनी भूपेन्द्र दरवेश, वार्ड क्र. 04 से लोकनाथ ताम्रकर, वार्ड क्र. 05 से धरमलाल सूर्या, वार्ड क्र. 06 से जोहितराम कुमार वानी, वार्ड क्र. 07 रूखमणी रोहिदास, वार्ड क्र. 08 से गीता बाई रात्रे, वार्ड क्र. 09 से अंजनी पटेल, वार्ड क्र. 10 से रविशंकर पटेल, वार्ड क्र.11 से सेलाराम पुरे, वार्ड क्र. 12 से निर्मला देवी पुरे, सभी नवनिर्वाचित पंचों ने शपथ ग्रहण किया गया।
इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।









