पामगढ़ में देवशिल्पी बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। पामगढ़ के टूर एंड ट्रैवल्स वाहन चालकों के द्वारा द्वारा देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। दूसरे दिन हवन पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद देर शाम विश्वकर्मा की की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
इस दौरान दुर्गेश साहू,सोनू खंडे,राजकुमार बघेल,अमन चेलकर,नीलेश कश्यप,राजेश्वर यादव,पंकज कश्यप,मनीष खरे सहित अन्य उपस्थित रहे।









