लटुआ केंद्र में 12वीं हिंदी की पुनः परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न..उड़नदस्ता टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्था की सराहना

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर (CGBSE) के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटुआ, केंद्र क्रमांक 111238 में 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई।

विदित हो कि विगत माह प्रश्नपत्र लीक होने के चलते मंडल के निर्देश पर उक्त विषय की परीक्षा पूरे प्रदेश में पुनः आयोजित की गई। केंद्राध्यक्ष रमेश कुमार नेगी ने बताया कि केंद्र में कुल 68 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 67 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा के दौरान डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमड़ी एवं सहायक संचालक आशा शुक्ला के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन की आदर्श व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल पर संतोष व्यक्त करते हुए टीम ने सराहना की।

परीक्षा के बाद बाहर निकले विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताते हुए खुशी जाहिर की। परीक्षा संचालन में सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में देवेश कुमार वर्मा तथा लिपिकीय कार्य में श्रीमती शोभा गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

इन्हें भी पढ़े