नलजल ठेकेदार की लापरवाही से मुहल्लेवासी परेशान, ठेकेदार द्वारा पाईप लाईन के लिए खोदा गड्ढे, सडक जर्जर और जानलेवा गड्ढे, लबालब पानी
(मदन खांडेकर)
गिधौरी। जिले के कसडोल जनपद पंचायत क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा नलजल पाईपलाईन बिछाने के लिए सी सी सड़क को तोडकर छोड़ दिया गया है गर्मी के दिनो में तो जैसा भी आना जाना चल रहा था अब ठेकेदार एवं कसडोल पीएचई विभाग अधिकारी की घोर लापरवाही से गिधौरी सहित आसपास अंचल के गांवों में खोदे गये गड्ढे में बरसात के समय में जगह जगह घुटनों तक पानी और किचड मय रास्ते से चलना मुश्किल हो गया है और ग्रामीण एवं मुहल्लेवासियों को भुगतना पड रहा है इस बारे में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कसडोल के प्रभारी एसडीओ को लगातार जानकारी देने के बाद भी चुप्पी साधे हुए है, इधर दो वर्ष गुजरने के बाद भी ठेकेदार कुम्भकरणी निद्रा में सोये हुए है।आपको बता दे कि गिधौरी पंचायत के हर मुहल्ला पर नल जल योजना के तहत सीसी सड़क सड़क को जेसीबी से गड्ढे खोदकर छोड़ दिया है पाइप लाइन का जब से शुरू हुआ है तब से ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, अभी तक पेयजल की समस्या का निदान नही हो पाया है लेकिन साप सुथरा सी सी रोड को बडे बडे गड्ढे खोदकर जानलेवा साबित कर रहा है इस योजना से लोगो को भविष्य में पानी मिले या ना मिले फिलहाल अच्छी सड़क को जेसीबी मशीन से खोद पूरी चौपट कर दिया है शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत प्रत्येक घरों तक पीने का पानी साफ व स्वच्छ उपलब्ध कराने के लिए सरकार नल जल योजना में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन एक साल बीत जाने बाद भी नल से ना पानी मिला ना ही खोदी गई सड़क बनी ग्रामीणों का कहना है सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से पाइपलाइन बिछाने के लिए सीसी सड़क जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्डे जो जानलेवा और मुसीबत साबित हो रहे है, गिधौरी के वार्ड क्रमांक 10, 11 में आने जाने में बच्चों लेकर महिलाओं एवं पुरूष ,बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
इनका कहना है।
आपके द्वारा जानकारी दी गई है, ठेकेदार से बात करता हूँ।
मनोज दाकोडे, प्रभारी SDO, पीएचई, कसडोल


