नर्सिंग असिस्टेंट परीक्षा के प्रश्नपत्र में आपत्तिजनक लोकोक्ति को लेकर सेन समाज ने जताई आपत्ति, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग, समाज की भावनाओं का सम्मान करने की अपील

कसडोल। छत्तीसगढ़ प्रांत सेन (नाई) समाज जिला बलौदाबाजार ने 20 सितंबर 2026 को व्यापम द्वारा आयोजित लैब असिस्टेंट परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन समाज से संबंधित कथित आपत्तिजनक एवं अपमानजनक लोकोक्ति को विकल्प के रूप में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है। समाज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।


ज्ञापन में कहा गया है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान अथवा भाषा संबंधी प्रश्न के विकल्प के रूप में “नाऊ मरगे त मुड़ कौन मुड़ही” जैसी लोकोक्ति को शामिल किया गया। सेन समाज का कहना है कि यह लोकोक्ति समाज की पारंपरिक पहचान और व्यवसाय से जुड़ी हुई है। इसे प्रश्नपत्र में विकल्प के रूप में शामिल किए जाने से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज पदाधिकारियों ने कहा कि सामान्य ज्ञान अथवा भाषा संबंधी प्रश्नों के लिए अनेक अन्य लोकोक्तियों का उदाहरण लिया जा सकता था। किसी समाज की पारंपरिक पहचान से जुड़ी लोकोक्ति को परीक्षा के प्रश्नपत्र में शामिल करने से पहले उसके सामाजिक प्रभाव को ध्यान में रखा जाना चाहिए था।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि व्यापम जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा संस्था में प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर उसके परीक्षण और अंतिम अनुमोदन तक प्रक्रिया होती है। ऐसे में संबंधित लोकोक्ति प्रश्नपत्र में किस स्तर पर शामिल हुई, इसकी जांच की जानी चाहिए।


सेन समाज ने कहा कि समाज की पहचान केवल पारंपरिक केश-कला अथवा किसी एक व्यवसाय तक सीमित नहीं है। आज समाज के लोग शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, व्यापार, राजनीति, कला और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ज्ञापन में समाज की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस प्रकार की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बसंत श्रीवास, जिला संरक्षक भवानी प्रसाद श्रीवास मलेश्वर श्रीवास कन्हैया श्रीवास जिला श्री कुंदन लाल श्रीवास नागेश श्रीवास कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर अनिल श्रीवास सेन, जिला सचिव फगुराम सेन जिला सचिव नागेश सेन मुरीत श्रीवास सचिव कसडोल परिक्षेत्र योगेंद्र सेन कोषाध्यक्ष कसडोल परिक्षेत्र प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास तथा जिला कोषाध्यक्ष प्रभापाल सिंह सेन अध्यक्ष सेलुन संघ कसडोल गज्जू श्रीवास अध्यक्ष सेलुन संघ बलौदा बाजार राजकुमार भारत जीतू सेन अध्यक्ष पलारी अध्यक्ष पलारी सेलुन संघ सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े