छुईहा स्कूल में “बच्चों की बैंक अफलातून” की सातवीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
(मदन खाण्डेकर)
बिलाईगढ़। सुतिउरकुली संकुल के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला छुईहा में “बच्चों की बैंक अफलातून” की सातवीं वर्षगांठ बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अनूठे कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा और राजकीय गीत के सामूहिक गायन से की गई।
विद्यालय के 37 बच्चों ने अपनी बचत से ₹15,000 से अधिक की राशि जमा की। इस पहल के तहत बच्चों को बचत और वित्तीय जिम्मेदारी का महत्व सिखाया जाता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में आरिचि टण्डन ने पहला स्थान प्राप्त किया, चांदनी सोनवानी द्वितीय और नंदनी महिलांगे तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं कापी, पेन देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री जायसवाल सर (वरिष्ठ व्याख्याता, सुतिउरकुली), रमेश कुमार पैकरा (संकुल केंद्र प्रभारी), राजकुमार जांगड़े, अरुण कुमार टण्डन (प्रधान पाठक), त्रिलोक कुमार हरिप्रिय अफलातून प्रभारी, महेंद्र कुमार मरावी, राकेश कुमार जाटवर, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
“बच्चों की बैंक अफलातून” जैसी पहल ग्रामीण अंचलों में आर्थिक साक्षरता,एवं बच्चों में बचत करने की भावना को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हो रही है।


