गिरौदपुरी में गुरु दर्शन मेला के सफल संचालन हेतु समाज द्वारा कलेक्टर बलौदा बाजार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया
बलौदाबाजार – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर (DISTRICT COLLECTOR) बलौदा बाजार दीपक सोनी जी (DEEPAK SONI JI) सौजन्य मुलाकात कर गिरौदपुरी धाम मे 22 फरवरी से 24तक आयोजित गुरु दर्शन एवं संत-समागम मेला के सफल संचालन एवं बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था (ADMINISTRATIVE LAW) एवं क्यू आर कोड (QR CODE) जारी कर मेला की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने तथा चुस्त-दुरुस्त पुलिस व्यवस्था कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।
बलौदा बाजार जिले में कलेक्टर के रूप में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था एवं सुगमता पूर्वक लोगों के समस्याओं के त्वरित निराकरण कराने के लिए भी बधाई दिए।कलेक्टर बलौदा बाजार ने समाज के प्रतिनिधि मंडल (DELEGATION) से कहा कि सामाजिक जागरूकता पैदा कर प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आगामी वर्षों में और बेहतर व्यवस्था बनाने कहा। प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे (MOHAN BANJARE) , जिला अध्यक्ष दीपक घृतलहरे, जिला महासचिव सुशील बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश बघेल, मिडिया प्रभारी सहदेव जोशी, संरक्षक नरोत्तम बघेल, उपाध्यक्ष जगन्नाथ महिलांग,कोषाध्यक्ष लेखराम गनहरे, अशोक मांडले पलारी ब्लाक उपाध्यक्ष मोहरसिंह चतुर्वेदी, डॉ भीम खुंटे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


