छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त कर्मचारियों को कैशलैस मेडिकल की सौगात पर संघ ने किया शासन का आभार

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ शासन के वर्तमान बजट  (BUDGET) में राज्य के समस्त शासकीय कर्मचारियों (GOVERNMENT EMPLOYEES)  के लिए मेडिकल कैशलैस (MEDICAL CASHLESS)  की घोषणा की गई है। इस जनकल्याणकारी योजना (PUBLIC WELFARE)  की घोषणा से समूचे कर्मचारीगण,आश्रित परिजन एवं पेंशनर्स में हर्ष व्याप्त है। एक सुर में समस्त कर्मचारीगण ने कर्मचारी हितैषी उक्त योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ कैशलैस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश संयोजक रमेश नेगी (RAMESH NEGI) ने मुख्यमंत्री,वित्त मंत्री एव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को साधुवाद प्रकट करते हुए बड़े ही हर्षित भाव से बतलाया कि राज्य के समस्त कर्मचारी आश्रित परिजन एवं पेंशनर्स को बढ़ती हुई महंगाई के कारण समुचित इलाज से होने वाली परेशानी,एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते में होने वाले अपरिहार्य विलंब से निजात पाने तथा एसईसीएल (SECL) ,बीएसपी  (BSP) सीएसईबी (CSEB)  सहित केंद्रीय कर्मचारियों को प्राप्त स्वास्थ्य सुविधा के अनुरूप कैशलैस चिकित्सा के एकसूत्रीय मांग  (SINGLE POINT DEMAND) को लेकर संघ अस्तित्व में आया।गया, संघ का एकमात्र उद्देश्य कैशलैस चिकित्सा सुविधा की प्राप्ति था। संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन,पोस्टकार्ड अभियान सहित रक्षा सूत्र प्रेषित कर जनप्रतिनिधियों,विभागीय अधिकारियों सहित जनप्रिय मंत्रीगण से भेंट कर कर्मचारी मूलक योजना (EMPLOYEE ORIENTED SCHEME)  के क्रियान्वयन हेतु जोर शोर से सतत मांग की जाती रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारियों की उक्त मांग को पूर्ण करने पर बलौदाबाजार जिले के समस्त विभागीय साथियों के द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर दीपक सोनी जी (DEEPAK SONI JI) , अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते जी जिला शिक्षा अधिकार डॉक्टर संजय गुहे जी (DR SANJAY GUHE JI) से आत्मीय भेंट कर तिलक गुलाल लगाकर मुंह मीठा कर खुशियां बांटी। साथ ही डीए का एरियर्स एव नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना जैसे गंभीर विषयों पर भी शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
स्नेहिल वातावरण में सम्पन्न उक्त कार्यक्रम में रमेश नेगी विष्णु देवांगन,मुन्नालाल मनहरे,मनोज रत्नाकर,कैलाश चौधरी गिरीश साहू नंदकुमार मल्होत्रा गोवर्धन वर्मा रूपनारायण साहू भावेश सेन तोताराम खूंटे,वंदनी श्रीवास्तव प्रेमलता साहू सहित समस्त विभागीय कर्मचारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े