इंतजार खत्म: कल जारी होंगे हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी बोर्ड के परीक्षा परिणाम
(देवेश साहू)
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम कल दोपहर 2:30 बजे औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की है।

मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि परिणाम केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षभर की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी हैं।
परिणाम को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत होता है और विद्यार्थियों के सामने आगे बढ़ने के कई अवसर मौजूद रहते हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही उच्च शिक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी।
“ऐसे चेक करें CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट”
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं:
cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
“CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें
कैप्चा डालकर सबमिट करें
स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड भी कर सकते हैं
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
कक्षा 10: CG10 टाइप करें और 56263 पर भेजें
कक्षा 12: CG12 टाइप करें और 56263 पर भेजें


