आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया वजन त्योहार, बच्चों को तौला गया, पार्षदगण रहें मौजूद

(रौनक साहू)

कसडोल। शनिवार को नगर पंचायत कसडोल के वार्ड नं-10 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-03 में 0-6 वर्ष तक के नौनिहालों का वजन त्योहार मनाया गया। इस दौरान मौजूद पार्षदों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को कुपोषण से दूर करने, बच्चों की वृद्धि की निगरानी करने और स्वस्थ पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूक किया गया।

जिसमें बच्चों की ऊंचाई व वजन मापा गया। साथ ही बच्चों को पौष्टिक भोजन, हरी सब्जियां और फल खाने के लिए प्रेरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि नगर में 4 क्लस्टर मिलाकर कुल 20 आंगनबाड़ी केंद्र मौजूद है, जिसमें शनिवार को 6 वार्ड मिलाकर केंद्र क्रमांक-03 में वजन त्योहार मनाया गया। इस दौरान सभापति एवं पार्षद शकुन्तला पटेल, भगवती साहू, भानु प्रताप साहू, रामा धीवर, संजय साहू सहित पर्यवेक्षक लक्ष्मी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू पांडेय, पदमा साहू, तुलसा साहू, दिलेश्वरी साहू, ठगेश्वरी साहू, उषा सिंह क्षत्रीय एवं सहायिका नीतू यादव, खिलेश्वरी साहू, चन्द्रकला साहू, आरती साहू, पुष्पा साहू, पंचनी साहू सहित वार्डवासी, बच्चे मौजूद रहें।






इन्हें भी पढ़े