मलखंभ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुष्यंत को सम्मानित किया टी आई पटेल ने
(नीलकमल आज़ाद)
पलारी। दिनांक 1सितम्बर को 25वीं राज्य स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर रायपुर संभाग के दुष्यंत घृतलहरे व उनके मित्रवर लोगों को श्री हेमंत पटेल थाना प्रभारी पलारी द्वारा शील्ड भेंट कर बच्चों को सम्मानित किया गया एवं दो बच्चे दुष्यंत घृतलहरे व एक बालक का राष्ट्रीय स्तर में चयनित होने पर बधाई दिया गया कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे मनीष घृतलहरे राज्य स्तरीय खिलाड़ी रग्बी फुटबॉल ने कहा कि यह उपलब्धि बलौदा बाजार जिला के लिए बड़े गौरव कि बात है कि मलखंभ जैसे कठिन क्रिडा़ में दुष्यंत घृतलहरे ग्राम पंचायत खैरी ने आने वाले समस्त बच्चों को एक प्रेरणा दी है बच्चे उनसे सीख लेंगे कि अगर मन में ठान लो तो कोई भी सपना पूरा होने में देर नहीं लगती ग्राम पंचायत खैरी जो बलौदा बाजार जिला का सबसे चर्चित ग्राम माना जाता है इसी कड़ी में थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने ग्राम खैरी के वासियों को सायबर ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा ग्राम को नशा मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प दिलवाया ग्रामीण तथा थाना पलारी स्टाफ बड़ी संख्या में बच्चों के उत्साहवर्धन में शामिल रहे।
फोटो टी आई पटेल ने किया सम्मानित


