पामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़ । नगर पंचायत पामगढ़ के अंबेडकर नगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विनोद जांगड़े (29 वर्ष) पिता दुकालू राम जांगड़े के रूप में हुई है, जो ग्राम डुपरपाली थाना पामगढ़ का निवासी था।

सूचना के अनुसार, विनोद जांगड़े अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा शिवरीनारायण से बिलासपुर मुख्य मार्ग पर तकरीबन सुबह 10:30 हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को गाड़ी के साथ हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।






इन्हें भी पढ़े