अविश्वास पर ‘विश्वास’ भारी, विरोधी पंचों ने आखिरी वक्त बदला खेल, अविश्वास प्रस्ताव बुरी तरह विफल

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा/ पामगढ़ । ग्राम पंचायत झिलमिली में सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार एकतरफा ध्वस्त हो गया। सरपंच राजकुमारी बंजारे ने न सिर्फ अपनी कुर्सी बचा ली, बल्कि विरोधियों को बड़ा राजनीतिक झटका भी दे दिया। पंचायत में हुए इस घटनाक्रम के बाद पंचायती राजनीति में जबरदस्त हलचल  चल रही है।

जानकारी के अनुसार, सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पिछले कई दिनों से पंचायत में माहौल गरमाया हुआ था। विरोधी गुट को पूरा भरोसा था कि इस बार सरपंच की कुर्सी जाना तय है, लेकिन बैठक के दौरान आखिरी समय में समीकरण पूरी तरह बदल गए। जो पंच पहले अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बताए जा रहे थे, वही अचानक सरपंच के पक्ष में खड़े नजर आए।

बैठक के बाद अविश्वास प्रस्ताव बुरी तरह विफल हो गया और सरपंच राजकुमारी बंजारे अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहीं। इस घटनाक्रम के बाद पंचायत राजनीति में नई चर्चाओं ने जन्म ले लिया है। गांव और पंचायती क्षेत्र में अब इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि आखिर अंतिम समय में ऐसा क्या हुआ कि पूरा खेल पलट गया।

सूत्रों के मुताबिक यह भी चर्चा तेज है कि कुछ पंचों के वोट बदलने के पीछे कथित रूप से पैसों का खेल हुआ। क्षेत्र में यह चर्चा गर्म है कि “20-20 हजार रुपए में वोट बदले गए”, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन्हें भी पढ़े