पिकअप वाहन से टकराया टीव्हीएस लुना, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत , साथी दो युवक बाल बाल बचे

मदन खाण्डेकर

गिधौरी गिधौरी से सारंगढ़ भटगांव एन एच 130 बी मुख्य सडक पर एक बार फिर हुए सडक खुन से लाल ।गिधौरी भटगांव मार्ग पर ग्राम घटमडवा के पास सोमवार 10.30 बजे के आसपास पिकअप वाहन से लुना जोरदार टकराया जिससे लुना चालक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गया ।तथा लुना सवार साथी दो युवक बाल बाल बचे।मिली जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमाक सी जी 13ए आर 0739 से शिवरीनारायण से आलु भरकर भटगांव तरफ जा रहा था उसी बीच ग्राम घटमडवा के नहर के पास एन एच 130 बी मुख्य सडक पर टीव्हीएस लुना क्रमाक सी जी 11बीएम 3455 पर तीन युवक पुलेनी रोड तरफ आ रहाथा और तेजरफ्तार से पिकअप पर जा टकराया ।जिससे जिला जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण जोगी डीपा निवासी वार्ड 01जितेंद्र शिकारी पिता राजेंद्र शिकारी 35वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।और साथी सुनील.शिकारी ,घनश्याम शिकारी बाल बाल बच गया।

घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप छोडकर फरार गया।  और वहां आवागमन बाधित होने की स्थिति बनी रही ।वहां के जनप्रतिनिधियों ने आवागमन को बहाल किया गया ।और घटना की जानकारी गिधौरी पुलिस थाना दिया गया । मौके पर गिधौरी पुलिस ने मर्ग कायम कर और शव की पंचनामा कार्यवाई कर मृतक युवक जितेंद्र शिकारी को तत्काल एम्बुलेंस से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया ।और घटना की जानकारी परिजनों दिया गया ।तथा मामले की जांच गिधौरी पुलिस द्वारा की जा रही है।