₹2 हजार की उधारी पर खूनी खेल, युवक की मौत के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
{Pankaj Kurre}
जांजगीर-चांपा | पामगढ़ में उधारी के 2 हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को उधारी की रकम मांगने पर आरोपियों ने रमेश टंडन उर्फ महेश और उसके बेटे शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और लकड़ी के डंडे से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल शिवा की 30 अगस्त को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) BNS सहित अन्य धाराएं जोड़ीं।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओमीश कुर्रे उर्फ सोनू (21) और मन कुर्रे (19), दोनों निवासी पामगढ़, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।





