लूटपाट करने वाले विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मदन खाण्डेकर

गिधौरी।  प्रार्थी रामनारायण धींवर निवासी ग्राम केरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने गांव से बारात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिनांक 26.05.2026 को ग्राम मडवा आया हुआ था, जिसमें वह अपने साथी के साथ रात लगभग 10:00 बजे ग्राम मडवा मेन रोड तरफ पानी पाउच लेकर वापस आ रहा था, कि इसी बीच गुडी चौक के पास आरोपी आजाद सिंह एवं विधि से संघर्षरत एक बालक द्वारा प्रार्थी एवं उसके दोस्त से मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर, धमकी देते हुए उन दोनों से एक एप्पल आईफोन सहित 02 मोबाइल एवं नगदी रकम ₹3500 लूट कर, लाल रंग की एक पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 114/2026 धारा 309(4) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा प्रार्थी एवं उसके दोस्त से पूछताछ पर मिले संदेहियों के हुलिए तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पतासाजी करते हुए विधि से संघर्षरत बालक सहित 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को रात के अंधेरे में, चाकू का डर दिखाकर मारपीट करते हुए प्रार्थी एवं उसके दोस्त से उसका मोबाइल एवं नगदी रकम लूटकर अपने पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो जाना स्वीकार किया गया। साथ ही पूछताछ पर यह भी पता चला कि आरोपियों द्वारा ठीक इसी प्रकार टुण्डरा से नरधा जाने वाले रोड में भी एक व्यक्ति के साथ चाकू का भय दिखाकर, मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया गया है। कि प्रकरण में आरोपियों से कुल 03 मोबाइल, 02 चाकू एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्र. सी जी04 एन जेड 6130 जप्त किया गया है तथा दोनों आरोपियों को आज दिनांक 28.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपियों के नाम 1. आजाद सिंह कंवर उम्र 19 साल निवासी ग्राम मड़वा पुलिस चौकी गिरौदपुरी 2. विधि से संघर्षरत एक बालक