शिवरीनारायण मेले में आकाश झुला से गिरने से दो युवती गंभीर रूप से घायल

गोपाल एम्बुलेंस से दोनो युवती को शबरी हास्पिटल में भर्ती कराया , एक गंभीर युवती को बिलासपुर रिफर

मदन खाण्डेकर

गिधौरी। शिवरीनारायण में विशाल माघी मेला चल रहा है और मेला देखने दुर दराज के लोग पहुंच रहे है शिवरीनारायण मेला में मंगलवार को करीबन 4बजे के आसपास आकाशा झूला में एक हादसा हो गया ।

जिसमें मेला देखने आये जांजगीर चांपा जिले ग्राम मल्दा के दो युवती झूला से अचानक नीचे गिर जाने से गंभीर रुप से घायल हो गया ।घटना के पश्चात मेले में भीड चल रहा था और वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा ।घटना के बाद दोनो युवती को आननफानन में गोपाल एम्बुलेंस से शिवरीनारायण के शबरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है घायल युवती में चंद्रकांत कश्यप 15वर्ष एवं भुमिका कश्यप 21 वर्ष ग्राम मल्दा ,निवासी है और भुमिका कश्यप की स्थिति गंभीर बनी हुई है तथा स्थिति को देखते हुये बिलासपुर रिफर किया गया है।






इन्हें भी पढ़े