अंडर 11 भारतीय टीम ने नेपाल मे जीती इंडो-नेपाल सब-जूनियर एवं मिनी अंतरराष्ट्रीय रिबाउंडर बाल चैंपियनशिप, बच्चों ने बढाया जिले का मान

(हेमंत बघेल)

बलौदाबाजार। जिले के होनहार बच्चों ने इंडो-नेपाल सब- जूनियर/मिनी रिबाउंडर बाल चैंपियनशिप 2025 मे हिस्सा लिया जिसमे अंडर11मे डीडब्लूपीएस स्कूल से धरूण तिवारी अथर्व दत्त पाठक प्रांजल जांगड़े श्रीवांश आर्य शेख नोमान अक्षय मंधान अमन बघेल एवं अंडर14 मे पीयूष कुमार पटेल अमन शर्मा पार्थ सिंह बैस नमन धांग अक्षत साहू कान्हा दवानी वेदांश सिंह एवं तन्मय साहू कोच तथा राष्ट्रीय प्रतिनिधि खेल शिक्षक दिलीप कुमार एवं पियूष कुमार राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रबंधक के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे नेपाल के। पोखरा मे 19 से 21 अगस्त के तीन दिवसीय मैच टूर्नामेंट में सम्मिलित हुए जिसमे भारतीय टीम का मुकाबला नेपाल और अतिथि टीम श्रीलंका के साथ हुआ जिसमें अंडर11ने प्रथम एवं अंडर14 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।देश वापसी पर भाटापारा पहुंचने पर बच्चों एवं कोच का परिवार वालों एवं नगरवासियों ने ढोल नगाड़े फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया साथ ही बच्चों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर खुशी जाहिर की कोच दिलीप कुमार ने बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन डीडब्ल्यूपीएस का आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़े