भारतीय बहुजन कल्याण संघ शिवरीनारायण में 12 अप्रैल को होगा मतदान, चुनाव अधिकारियों की हुई नियुक्ति 

(पंकज कुर्रे)

शिवरीनारायण। भारतीय बहुजन कल्याण संघ महंत पारा शिवरीनारायण में संस्था के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के चुनाव/मनोनयन की प्रक्रिया 12 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में संघ कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर चुनाव संपन्न कराने हेतु निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर अंतिम घोषणा तक चलेगी। निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक शामिल हैं।

निर्धारित समय:

सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया

11:00 बजे से 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी

दोपहर 01:00 बजे से 04:00 बजे तक मतदान

चुनाव प्रक्रिया भारतीय बहुजन कल्याण संघ धर्मशाला, नटराज चौक, शिवरीनारायण में संपन्न होगी।

इन्हें भी पढ़े