बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव से आज करेंगे मुलाकात : महासचिव सोभनाथ गुप्ता माँ दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर कलेक्टर जगदलपुर को सौपेंगे ज्ञापन
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी.कांकेर के जिला स्तरीय मिटिंग में कृष्णा राम जैन प्रदेशाध्यक्ष राजस्व ग्राम पटेल संघ के अध्यक्षता कांकेर के जिला स्तरीय मिटिंग में पदाधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत… के साथ संगठन के विभिन्न मुद्दे पर समीक्षा करने के उपरांत आज दिनांक 08/09/2026 को प्रदेशाध्यक्ष जैन जी के साथ जगदलपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य मे होने वाली प्रादेशिक मिटिंग का समीक्षा करने तथा संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह भरेंगे , संगठन महासचिव का बस्तर दौरा बहुत ही अहम माना जा रहा है, बस्तर संभागीय अध्यक्ष अनंत राम कश्यप के अध्यक्षता में होने वाली मिटिंग की औपचारिकता पूरी कर ली गई है, महासचिव साथ प्रदेश के प्रवक्ता एवं बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष कृष्ण चरण पटेल, प्रदेशाध्यक्ष कृष्णा जैन एवं कार्य. अध्यक्ष राजेश चंन्द्राकर जी दौरे पर शामिल हैं, रात्रि विश्राम के उपरांत आज प्रातः10:00 बजे जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे! दोपहर 02 बजे जगदलपुर के बस्तर महाराजा श्री कमलचंद भंजदेव जी को बस्तर की होने वाली परंपरागत शाही दशहरा में माँ दन्तेश्वरी के साथ रथारूढ़ कराने हेतु पुराना तहसील परिसर में आयोजित संभागीय मिटिंग में शामिल होकर समीक्षा कर पटेलों में उत्साह भरेंगे तथा कलेक्टर जगदलपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे तथा शाम 07 बजे बस्तर महाराजा को उनके राजमहल में मुलाकात कर मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होने वाली पटेल महासभा सानंद सम्पन्न कराने आशीर्वाद प्राप्त करेंगे
तथा रात्रि में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन के गतिविधियों से अवगत कराते हुए रात्रि विश्राम करेंगे उनके साथ में प्रदेश के प्रवक्ता और बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष कृष्णचरण पटेल प्रदेशाध्यक्ष कृष्णाराम जैन,कार्य. अध्यक्ष राजेश चंद्राकर तथा बस्तर के संभागीय अध्यक्ष अनंत राम कश्यप शामिल रहेंगे ! उपरोक्त संबंध में गत वर्ष भी संगठन ने अपने राजा को रथ में आसीन करने का प्रशासन से निवेदन किया गया था, 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद समयाभाव के कारण बताते हुए आने वाले वर्ष में प्रशासन के द्वारा विधिवत प्रशासनिक स्वीकृति के आश्वासन मिला था, उसे स्मरण कराने के लिए ज्ञापन सौपेंगे,महासचिव के साथ प्रदेश पदाधिकारियों बस्तर दौरा पर संगठन के साथियों में हर्ष का माहौल है तथा संगठन का तहसील वार मिटिंग निरंतर जारी है तथा प्रदेश में कार्यरत लगभग 17000 ग्राम पटेल बस्तर की पटेल महासभा में पहूंचने के लिए आतुर है , संगठन के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने मुख्य आतिथ्य स्वीकार करते हुए जल्दी ही तिथि निर्धारित कर महाराजा के माध्यम से संगठन को साझा करने की बात कही है. जिस पर राजस्व ग्राम पटेल संघ भी आज महाराजा से मुलाकात करने के बाद तिथि निर्धारित करने पर विशेष रूप से अपना पक्ष रखकर बहुत ही जल्दी तिथि साझा का निवेदन करेंगे……




