तार मिस्त्री परीक्षा जुलाई में आयोजित होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा। संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली तार मिस्त्री परीक्षा इस वर्ष जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस परीक्षा के लिए बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं सक्ती जिलों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म निःशुल्क उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय, कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, बिलासपुर संभाग के कार्यालय से कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उक्त कार्यालय प्रथम तल, यू.डी.एम. हॉस्पिटल बिल्डिंग, होमगार्ड कैम्पस के पास कुदुदंड, बिलासपुर में स्थित है।

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक जमा करना अनिवार्य है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।