ग्राम कुरकुटी में शासकीय राशि का फर्जी बिल लगाकर आहरण! ग्रामीणों ने जिला सीईओ के पास किया शिकायत, 8 माह बाद भी कागजों में चल रहा कांच

(हेमंत बघेल)

कसडोल। विकासखंड कसडोल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के ग्रामीण भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर आए दिन जिला कलेक्टर से लेकर जिला पंचायत सीईओ व जनपद सीईओ कसडोल के पास पहुंचते तो जरूर है मगर इन शिकायतों में कितनी कार्यवाही होती है कितनी जांच होती है, ये विभाग के आलाधिकारी ही जाने। आपको बता दे कि कसडोल जनपद से 40 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कुरकुटी (KURKUTI) के ग्रामीण सरपंच के ऊपर भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर 29 जनवरी 2024 को जिला पंचायत बलौदाबाजार पहुंचे थे। शिकायत दिए आज 8 माह बीत चुका है मगर इस शिकायत पत्र पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही सीईओ साहब के द्वारा नही किया गया है। ग्रामीणों ने सरपंच के द्वारा कोरोना काल से लेकर अब तक किए गए शासन की पैसों का दुरूपयोग की जांच कर कार्यवाही करने की मांग को लेकर जिला सीईओ से लेकर जनपद सीईओ का दरवाजा खटखटाए थे। कुरकुटी के ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव के खिलाफ छ: बिंदुओं में शिकायत दिए गए थे, ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के ऊपर शिकायत करते समय बताया की ग्राम पंचायत कुरकुटी के सरपंच व सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के शासकीय राशि का गलत तरीके से आहरण कर दुरुपयोग किया गया है। सरपंच सचिव के द्वारा कोविड-19 के दौरान कोरेन्टाइन में फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण किया गया।

ग्राम पंचायत में राहत कार्य में बिना मुरुम पटिंग के ही फर्जी बिलिंग कर राशि आहरण किया गया है। इसके अलावा सरकारी भवनों में बिना मरम्मत किये फर्जी बिलींग कर राशि आहरण किया गया है। नल जल व्यवस्था अधूरा व राशि का आहरण किया गया। गौठान का कार्य अपूर्ण है। रोड मरम्मत कार्य नही किया गया जबकी फर्जी बिलिंग कर राशि आहरण किया गया। इन सभी मामलों की जांच अगर समय पर होता तो सरपंच और सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार का खुलासा अवश्य होता लेकिन पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी दिए गए शिकायतों पर अमल कभी नही करते जिसके वजह से भ्रष्टाचार में डूबे सरपंच और सचिव की मनोबल दो गुना बढ़ जाता है जिससे वजह से ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं दम तोड देती है और पंचायत स्तर पर जमकर भ्रष्टाचार किया जाता है। इधर जनपद पंचायत कसडोल के सीईओ हिमांशु वर्मा से जब इस सम्बंध में जानकारी चाहा गया तो उनके द्वारा कॉल रिसीव नही किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत कुरकुटी के सरपंच पंडेवाराम चौहान और तत्कालीन सचिव ज्ञानचंद नायक से सम्पर्क किया गया तो उनका मोबाईल स्विचऑफ रहा। इधर वर्तमान सचिव देव सिंह ठाकुर ने कहा कि जांच हुआ था लेकिन आप सरपंच से बात कर लीजिए।

इन्हें भी पढ़े