महतारी वंदन योजना से महिलाएं हुई संबल: भानु पार्षद की पहल से केवाईसी कैंप का हुआ सफल आयोजन, 130 महिलाएं हुई लाभान्वित

(रौनक साहू)

कसडोल। छत्तीसगढ़ में केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक माह 1 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं सशक्त हुई है, उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत कसडोल के वार्ड नं 07 हड़हापारा के पार्षद भानु प्रताप साहू की सक्रियता से वार्ड में लगातार विकास कार्य चल रहा है, जिसकी चर्चा पूरे नगर में है, ग़ौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत पार्षद की सक्रिय पहल से स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित कर महिलाओं को योजना की जानकारी और आवेदन में सहायता प्रदान की गई। इस पहल से स्थानीय पार्षद ने न केवल योजना के बारे में जागरूकता फैलाई, बल्कि महिलाओं के ई-केवाईसी और दस्तावेज सत्यापन में भी सीधे तौर पर मदद की। इस योजना के तहत राज्य में 68 लाख से अधिक महिलाओं को ₹1000 की मासिक सहायता मिल रही है।

130 महिलाओं का हुआ केवाईसी

आपको बता दे कि वर्तमान में सरकार द्वारा महिलाओं का केवाईसी कराने आदेश जारी किया गया है, जिसपर वार्ड पार्षद भानु प्रताप साहू द्वारा सक्रियता दिखाते हुये रविवार को संयुक्त प्राथमिक माध्यमिक स्कूल परिसर में कैंप का आयोजन कराया गया। जिसमें वार्ड की तकरीबन 130 महिलाओं का केवाईसी कराया गया। इसके अलावा आगामी समय पर पुनः कैंप का आयोजन कराने की बात कही गई। इस दौरान वार्ड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित वार्डवासी मौजूद रहें।