चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब शराब ले जाते हुए 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

● ग्राम मड वा-गिरौदपुरी सडक मार्ग में घेराबन्दी कर, आरोपियों को पकडा गया तथा आरोपियों से ₹10,400 कीमत मूल्य का कुल 52 लीटर हांथ भट्ठी महुआ शराब किया गया जप्त
● अवैध रूप से शराब ले जाने में इस्तेमाल बिना नंबर का स्कूटी एवं 03 मोबाइल भी किया गया जप्त


(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी । ऑपरेशन विश्वास” के तहत चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 27.08.2024 को चौकी गिरौदपुरी से चौकी प्रभारी देवानंद माथुर, प्रधान आरक्षक जितेंद्र साहू, आरक्षक लकेश्वर पुरेना, शिव कुमार पाटले की पुलिस टीम द्वारा ग्राम मडवा-गिरौदपुरी सडक मार्ग में घेराबन्दी कर स्कूटी के माध्यम से बिक्री करने के लिए अवैध महुआ शराब ले जाते हुए 03 आरोपी शराब कोचियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से ₹10,400 कीमत मूल्य का 52 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, अवैध रूप से शराब ले जाने में प्रयुक्त बिना नंबर का स्कूटी एवं 03 मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध चौकी गिरौदपुरी में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. अजय उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोसा थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा
2. विकास उम्र 20 साल निवासी ग्राम कोसा थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा
3. अनूप रंजन उर्फ मोनू उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोसा थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा

इन्हें भी पढ़े