आकाशीय बिजली की चपेट पर आने से 10 मवेशियों की मौत, चरवाहा बाल-बाल बचा

(विकाश अग्रवाल)

कसडोल। विकासखंड के ग्राम राजादेवरी स्थित गौशाला के करीबन 200 गायों को चराने गए मवेशियों पर सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से तकरीबन 10 गायों की मौत ऑन द स्पॉट हो गया। इधर चरवाहे खुले जगह में होने के कारण उनकी जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार राजा देवरी स्थित गौशाला में करीब 200 पालतू मवेशी हैं।


सोमवार की सुबह गौशाला में कार्यरत चरवाहा द्वारा नागेडी स्थित खेतों में 200 गायों को चराने गया था करीब दोपहर 2:00 बजे अचानक तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगा जिस पर चर रही कुछ गाय महुआ पेड़ के नीचे जाकर पानी से बचने के लिय रुकी हुई थी इसी दौरान अचानक मौसम बदला और बिजली कड़की और आकाशीय बिजली की चपेट पर आने से 10 गायों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर चरवाहा ने बताया कि पानी गिरने के साथ ही तेज बिजली चमकने लगी और हम लोग खुले जगह में आ गए जबकि गाय पानी से बचने के लिए खेत में स्थित महुआ पेड़ के नीचे खड़ी हो गई और अचानक बिजली गिरी जिसमें 10 गांव की घटना स्थल पर मौत हो गई। सभी गायों का पीएम कर दफन करने की तैयारी की जा रही। इधर पशु मालिकों ने प्रशासन से राहत राशि की मांग किया है।

इन्हें भी पढ़े