ग्राम सेल में 12 दिवसीय सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम MEDP प्रशिक्षण प्रारंभ,उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा
(रौनक साहू)
कसडोल। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत सेल, कसडोल, जिला बलौदाबाजार में 12 दिवसीय सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम (MEDP) का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
छत्तीसगढ़ को “विकसित राज्य” बनाने की दिशा में तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के “विकसित छत्तीसगढ़” के विज़न को साकार करने हेतु, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा राज्यभर में उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का सतत संचालन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना तथा उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय चयन की प्रक्रिया, परियोजना रिपोर्ट तैयार करना, पूंजी प्रबंधन, विपणन रणनीतियाँ, डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार MSME क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक इन इंडिया” पहल को गति प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। वहीं, EDII के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला युवाओं को उद्यमिता को एक सशक्त करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
EDII छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में MSME विकास को बढ़ावा देने एवं एक सशक्त एवं सतत उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री युवश बंजारे (डायरेक्टर, विक्ट्री इंस्टिट्यूट) ने प्रतिभागियों को उद्यम के क्षेत्र में अपना भविस्य बनाने के लिए सभी प्रेरित किया।
इस अवसर पर, श्रीमती पुनिता वर्मा (जिला संयोजक), श्रीमती शारदा वर्मा (जिला प्रशिक्षक), श्रीकांत वर्मा,धरम लाल वर्मा, श्री अरविन्द कुमार द्विवेदी (वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, EDII), डॉ. पोषण सिन्हा (उद्योग प्रशिक्षक), रागिनी वर्मा, अनीता वर्मा , सेवती वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।









