कांजीहाउस गौशाला कसडोल में आवश्यक बैठक कल, आमजनों से पहुँचने का किया आग्रह

(भानु प्रताप साहू)

कसडोल। नगर पंचायत कसडोल के कांजी हाउस गौशाला (मुक्तिधाम) में कल शनिवार को नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहने के साथ सबकी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कल दोपहर 2 बजे नगर के तमाम जनों सहित अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा अन्य जनों को बैठक में पहुँचने का आग्रह किया है। कांजी हाउस के प्रभारी टिकेश्वर वर्मा ने बताया कि गौ धन के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सभी का साथ आवश्यक होने के अलावा सभी से चर्चा करना आवश्यक है, जिसके उपरांत गौधन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ लगातार दुर्घटना का शिकार हो रही गौमाताओं को बचाया जा सकें। इसलिए गौधन की सुरक्षा में लगे तमाम लोगों ने नगर के आमजनों सहित तमाम लोगों को बैठक में पहुँचकर उचित मार्गदर्शन करने के लिए बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। जिससे तमाम लावारिस मवेशियों की सुरक्षा और देखरेख किया जा सकें।






इन्हें भी पढ़े