बिना लाइसेंस के कृषि व्यापार पर कार्यवाही 

(मदन खाण्डेकर)


बिलाईगढ़। अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा बिना लाइसेंस का कीटनाशक विक्रय कर रहे व्यापारी पर पर कार्यवाही किया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार दिनांक 19.09.2026 को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निदेशानुसार एवं आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन पर जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध करने के उद्देश्य से जिला के निरीक्षक द्वारा विकास खंड बिलाईगढ़ के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया ।


ग्राम बेंगपाली मे देवेन्द्र साहू के द्वारा बिना अनुज्ञप्ति के कीटनाशक विक्रय करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसका निरीक्षण करने पर बिना लायसेंस के देवेंद्र साहू द्वारा कीटनाशक विक्रय करते पाया गया । देवेन्द्र साहू द्वारा भंडारित समस्त कीटनाशक का नियमानुसार जब्ती बनाकर संबंधित को सुपुर्द किया गया है एवं परीक्षण हेतु नमूना लिया जाकर प्रयोगशाला को भेजा गया है उक्त निरीक्षण मे जिला निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता ,उमेंद्र साहू कृषि विकास अधिकारी,दीनानाथ साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,मायाराम जोल्हे,प्रकाश कुमार थवाईत ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर उपस्थिति रहे