गौधन की सूरक्षा व्यवस्था के लिए कांग्रेस ने गौमाताओं को हाँकते पहुँचे तहसील कार्यालय, राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
(भानु प्रताप साहू)
कसडोल। जिलेभर में खुले में घूम रहें आवारा मवेशियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने कसडोल विधायक संदीप साहू के नेतृत्व में आवारा गौ माताओं को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से लेकर तहसील कार्यालय पहुँचे।
इस दौरान भाजपा सरकार की विफलता को आड़े हाथों लेते हुये राज्यपाल के नाम तहसीलदार विवेक पटेल को ज्ञापन सौंपा है। कसडोल विधायक संदीप साहू ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार गोधन न्याय योजना बंद करने से खुले में घुम रहें मवेशियों के कारण किसानों को कॉफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने गौवंशीय पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने के लिए छोड़ दिया है। प्रदेशभर में हो रही गायों की मौत तथा खुले मवेशियों के कारण सड़कों में बढ़ रही दुर्घटनाएं प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बन कर उभरी है। जहां किसान खुली चराई से परेशान है, वहीं भाजपा सरकार गाय-भैसों के साथ जनता को सड़कों पर बेमौत मरने के लिए मजबूर कर रही है, इधर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने चेताया कि घटनाओं पर सरकार तत्काल रोक लगाए साथ ही गौधन की सूरक्षा एवं व्यवस्था करवाने आवश्यक कार्यवाही प्रशासन सुनिश्चित करें, नही तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा आगामी समय उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।
जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वही तहसीलदार विवेक पटेल ने कहा कि ज्ञापन सौंपा गया है, अग्रिम कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।










