राज्य सरकार सतनामी समाज के निर्दोषों को सत्ता का दुरुपयोग कर जेल में डाल रही: विनय रतन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ का 15 दिवस तक चलेगा समाजिक न्याय यात्रा

(हेमंत बघेल)

Kasdol News। भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह शुक्रवार को विकासखंड कसडोल के ग्राम मड़वा पहुंचे। जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्या अर्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सतनामी समाज के लोगो को निर्दोषों को सत्ता सरकार की गलत उपयोग करते हुए जेल में डाल रही है, अभी तक 200 सौ से ज्यादा लोगो को जेल में डाल रही है वही अभी भी गिरफ्तारी जारी है। जिसको लेकर भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने ग्राम मड़वा से गिरौदपुरी तक पैदल चलकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम गिरौदपुरी को ज्ञापन सौपा। वही समाज को संबोधित करते हुए कहा कि गिरौदपुरी के अमर गुफा में जिस तरह जैतखाम को मनुवादियो ने तोड़ा उसपर सतनामी समाज के लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे सरकार ने उनकी बात नही सुनी जिसपर 10 जून को आंदोलन किया गया। वही कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में आगजनी की घटना को अंजाम दिया जिसपर पुलिस लगातार निर्दोषों को जेल में डाल रही है।

सोशल मीडिया और सीसीटीवी के आधार यदि कोई कलेक्टर दफ्तर में तोड़फोड़ किया है तो उसके ऊपर कार्रवाई अवश्य करें, लेकिन जो निर्दोष है उनके ऊपर कार्यवाही यदि करेगी तो हम चुप नही रहेंगे। 10 जून अग्निकांड में निर्दोषों को जिस तरह जेल में डाल रही है उसको लेकर भीम आर्मी संघठन के द्वारा सामाजिक न्याय यात्रा की शुरुवात गिरौदपुरी से किया गया है। हम संवैधानिक लड़ाई लड़ने जा रहे है। ये यात्रा पूरे 15 दिवस तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सामाजिक न्याय यात्रा निकाली जाएगी। 17 अगस्त को जिला सारंगढ़, धमतरी, राजनांदगांव, मनेन्द्रगढ़, 18 अगस्त को रायगढ़, जिला गरियाबंद, जिला कबीरधाम, जिला कोरिया, 20 अगस्त शक्ति, बालोद, जिला खैरागढ़, बलरामपुर और 22 अगस्त को मुंगेली, महासमुंद, जांजगीर- चांपा, कोरबा, मानपुर, बेमेतरा, सूरजपुर, जयपुर सहित समाजिक न्याय यात्रा की समापन 31अगस्त को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से भी भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उसके लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आने वाले सतनामी समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को रोटी लेकर पहुंचने की अपील की।10 जून की घटना में जेल में बंद बेगुनाहों की रिहाई को लेकर साथ सरकार से अपनी मांग रखेगी। वही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री सिंह ने 31 अगस्त से पहले उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही साथ अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो इससे बड़ा आंदोलन करने की बात भी कही। श्री सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते समय अपनी मांग को रखा जिसमें. बलौदाबाजार में जैतखाम के सम्मान में हुए आंदोलन में गिरफ्तार निर्दोष लोगो को निशर्त रिहा किया जाए। प्रदेश सरकार से प्रमोशन में आरक्षण को लागू किया जाए। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी नियम के तहत जातिवाद जनगणना की जाए। छत्तीसगढ़ प्रदेश में दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर न्यूनतम 700 रुपये किया जाए। प्रदेश में निःशुल्क शिक्षा की जाए (शिक्षा का विभाजन न करके समान शिक्षा नियम लागु किया जाए) प्रदेश में निजीकरण के नाम पर सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचने के खिलाफ। निजीकरण के सहारे आरक्षण समाप्त करने के षड्यंत्र के खिलाफ। मण्डल कमिशन की अनुशंसाओं को पूर्णतः लागू किया जाये एवं OBC में लगे असंवैधानिक को समाप्त हो। प्रदेश में अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रही मौब्लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाकर रोक लगाई जाए प्रदेश में सड़क दुर्घटना आवारा मवेशियों की वजह से होती है जबकि सरकार ने कई करोड़ो गौशाला के नाम पर आबंटित किया उनकी जांच करा आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए जिसकी वजह से प्रदेश में सड़क दुर्घटना नियंत्रण हो। गरीबी रेखा से निचे आनेवाले परिवारों को GST से मुक्त किया जाए।

यह था पूरा मामला…

उल्लेखनीय है कि 16- 15 मई की दरमियानी रात गिरौदपुरी के अमरगूफा में जोड़ा जैतखाम को आरी काटकर वहां तोड़फोड़ किया गया था जिसको लेकर सतनामी समाज के लोगो द्वारा लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर 10 जून को भीम क्रांतिवीर, भीम रेजीमेंट, भीम आर्मी और सतनामी समाज के संगठनों के द्वारा प्रदेश स्तरीय 1 दिवसीय कलेक्टर, एसपी कार्यलाय घेराव का आंदोलन किया गया।

वही कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक, भिलाई नगर विधायक सहित कई कांग्रेसी नेता कार्यक्रम का समर्थन देने हुए पहुंचे थे। वही आंदोलन में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा कलेक्टर परिसर में रखे वाहन और संयुक्त कलेक्टर दफ्तर में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को कारित किया जिसमे शासन और आमजनों को करोडों का नुकसान हुआ था घटना के बाद सोशल मीडिया और सीसीटीवी कैमरे फुटेज के मदद से पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी किया जा रहा है। वही सतनामी समाज के लोगो का कहना है, कि लगातार निर्दोषों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है।