निजी विद्यालय का शिक्षक सम्मान समारोह
(मिलाप कुमार बरेठा)
जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्वाधान में साहू भवन में प्रथम बार आयोजित किया गया। ऐतिहासिक सम्मान समारोह में जिला के 90 स्कूल संचालको एवं 1200 शिक्षको ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । इस सम्मान समारोह मे न्यू इंडिया पब्लिक स्कूल माधोपाली के बच्चों ने जय श्रीराम का डांस प्रस्तुत कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो शिक्षकों एवं अतिथियों का मनमोह लिया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुबोध राठी जिलाध्यक्ष धमतरी, मनोज गुप्ता जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार, मनोज पांडे जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा, एलपी.पटेल जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ रहे ।
इस शिक्षक सम्मान कार्यक्रम को आयोजित करने में निजी स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष विशंभर साहू , जिला उपाध्यक्ष नरेश पटेल चक्रधर पटेल, जिला सचिव बृजसेन कुटियारे जिला कोषाध्यक्ष योगेश्वरी रामाधार पटेल जिला संरक्षक सदस्य दामोदर चंद्र, नवीन साहू, जिला संयुक्त सचिव देव साहू एवं सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गणेश साहू, बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हरिनारायण पांडे , ब्लॉक सचिव दीप किशोर स्वर्णकार सारंगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष रॉबिंस अजय सारंगढ़ ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोरंजन पटेल ब्लॉक संयुक्त सचिव दिकपाल वारे एवं जिला संगठन से जुड़े सभी स्कूल संचालकों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा l










