ग्राम गोरधा के सड़क पर मिली 5 मवेशियों की लावारिश लाश

(हेमंत बघेल)

कसडोल। जनपद के समीपस्त ग्राम गोरधा से कोट जाने वाली मार्ग पर 5 लावारिस मवेशियों की लाश सड़क पर मिली है। बताया जा रहा है की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन मवेशियों को यहां फेका गया है। क्योंकि 5 मवेशियों की लाश सड़क पर अलग – अलग जगहों पर पड़े हुए है मवेशियों को देखने से यह प्रतीत हो रहा है की अज्ञात लोगों के द्वारा वाहन में भरकर इन मवेशियों को एक जगह से दूसरे जगह लेजाया जा रहा था, फिलहाल ग्रामीणों ने कसडोल तहसीलदार विवेक पेटल को सूचना देने के बाद अभी पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम कर रहे है।