छरछेद हत्याकांड: घटना के 7 दिनों के बाद जिला प्रशासन पहुँचा ग्राम छरछेद, कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को दिया कार्रवाई का आश्वासन
(हेमंत बघेल)
बलौदाबाजार। घटना के 7 दिनों के बाद आज जिला कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल ग्राम छरछेद पहुँचे। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने मृतक परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। आपको बता दे कि लगातार समाज के लोगों के अलावा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन के द्वारा अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा था इसके अलावा बुधवार को क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू और जनपद अध्यक्ष सिद्धान्त मिश्रा भी कलेक्टर से मुलाकात कर आर्थिक सहायता राशि सहित उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया था जिसके बाद आज कलेक्टर सहित जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुँचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, ज्ञात हो कि बीते गुरुवार को अंधविश्वास के चलते ही 4 लोगों की नृसंश हत्या कर दी गई थी आपको बता दे कि घटना कि घटना के तुरंत बाद ही संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल मौके पर पहुँचे थे साथ ही नायब तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारी के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही थी लेकिन जिला कलेक्टर के नही पहुँचने पर लगातार जनप्रतिनिधियों द्वारा सवाल खड़ा किया जा रहा था जिसके बाद लगातार राजनीति गर्म है, इधत निषाद समाज के लोग मृतक परिवार को उचित मुआवजा सहित शासकीय नौकरी की मांग की जा रही है, अब आगे देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को किस तरह सहयोग करता है।
गुरुवार को मुलाकात के दौरान एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल, तहसीलदार विवेक पटेल, नायब तहसीलदार ईश्वर केवट, एसडीओपी कौशल किशोर वासनिक, थाना प्रभारी रितेश मिश्रा सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इनका कहना है…
आज पीड़ित परिवार से मुलाकात किया गया है, प्रशासन के द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार को सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी सहित जो स्कूल में बच्चों के एडमिशन होगा सम्पूर्ण खर्च प्रशासन द्वारा वहन किया जायेगा। साथ ही महिला बाल विकास विभाग में नाम दर्ज किया गया है। जो भी प्रावधान होंगे उसके मुताबिक पीड़ित परिवार को लाभ दिया जाएगा।
दीपक सोनी, कलेक्टर, बलौदाबाजार









