छरछेद हत्याकांड: कांग्रेस की 7 सदस्यी जांच टीम पहुँची ग्राम छरछेद, मृतक परिवार से कर रही पूछताछ, घटना में 3 परिवार हुए प्रभावित

(हेमंत बघेल)

बलौदाबाजार। कांग्रेस के द्वारा बनाई गई 7 सदस्यी टीम आज ग्राम छरछेद पहुँची। इस दौरान टीम के द्वारा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मृतक परिवार से घटना की पूछताछ की जा रही है, इस दौरान निषाद समाज के अध्यक्ष और गुंडरदेही विधायक कुँवर सिंह निषाद ने कहा कि इस विभत्स घटना में 3 परिवार प्रभावित हुआ है, सरकार ने केंवल 10 लाख रुपये और 2 लोगों को नौकरी की बात कही है, लेकिन इतना काफी नही है, समाज 50 लाख का मुआवजा सहित 3 परिवार को नौकरी दे। नही तो मैं कसडोल में घरना प्रदर्शन करूँगा। और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मैं प्रभारी मंत्री से निवेदन किया हूँ साथ ही मुख्यमंत्री से बात करने की बात कहा है, अगर उचित सहायता नही दी गई तो निषाद समाज के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बता दे कि बीते गुरुवार को अंधविश्वास के चलते 4 लोगों की नृसंश हत्या कर दी गई थी इधर टीम के द्वारा मृतक परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया गया है। इधर टीम के द्वारा जांच रिपोर्ट कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट सौंपेगी।






इन्हें भी पढ़े