सूरजपुर कोतवाली पुलिस द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
(गौरव मिश्रा)
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक एम .आर. आहिरे (भा.पु.से.) सूरजपुर के निर्देशानुसार कोतवाली सूरजपुर के स्टाफ द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान जिसमें बिना नंबर के वाहनों, तीन सवारी ,बिना हेलमेट के वाहन ,चलाने वालों बड़े वाहनों में ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार चालानी कार्रवाई की गई एवं उप निरीक्षक संदीप कौशिक के द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने, वाहन के दस्तावेज साथ में रखकर चलने
वाहनों का बीमा इत्यादि सही समय पर कराने की सलाह
दी गई वाहन चेकिंग की कार्रवाई में कोतवाली के स्टाफ
उप निरीक्षक संदीप कौशिक, प्रधान आरक्षक उदय सिंह,
आरक्षक प्रेम सागर साहू, राजेश्वर सिंह, जयप्रकाश,चालक तेजी साहू एवं अन्य स्टाफ का सक्रिय योगदान रहा।









