RHO गिरजाशंकर साहू के खिलाफ अमोदी सरंपच ने किया कलेक्टर से शिकायत…महीने भर बाद भी कार्यवाही नही… शासकीय भवन पर तीन वर्षों से रह रहा है RHO… मरीजों को हो रही दिक्कत….।
(मदन खाण्डेकर )
गिधौरी । ग्राम पंचायत अमोदी के सरपंच दीपक मांझी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र अमोदी के RHO गिरजाशंकर साहू के खिलाफ बलौदाबाजार कलेक्टर से शिकायत किया है, कि गिरजाशंकर साहू ने शासकीय नवीन वार्ड रुम निर्माण हुई है जो कि मरीजों के लिए बनाई गई है परंतु गिरजाशंकर साहू ने शासकीय क्वार्टर की तरह व्यक्तिगत रूप से करीब तीन वर्षों से रह रहा है जो पूर्ण रूप से गलत है क्योंकि नवीन वार्ड रुम मरीजों के लिए बनाई गई है ना कि किसी अधिकारी या कर्मचारी की घर है सरपंच दीपक मांझी ने बताया कि मेरे द्वारा लिखित मे कलेक्टर बलौदाबाजार से 12 सितम्बर को शिकायत किया हूं जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही देखने को नही मिला है मरीजो को हर मौसम में जैसे बारिश,धूप ,ठंड मे खड़ा रहना पड़ रहा है वार्ड रुम के रहते भी,जिसका कारण सिर्फ RHO गिरजाशंकर साहू है क्योंकि नवीन वार्ड रुम मरीजों के लिए बनाया गया है ना कि किसी अधिकारी,कर्मचारी के लिए गिरजाशंकर साहू का गृह ग्राम सेल है जो कि अमोदी से मात्र 5 किलोमीटर दूरी पर है वह गृह ग्राम मे ना रहकर शासकीय वार्ड रुम को अपना निजी घर समझकर रह रहा है और अपनी कार को पार्क भी बगल के टीन सेट पर करता है यह लगातार तीन वर्षों से निवासरत है जो कि गलत है कार्यवाही करने की मांग मैंने कलेक्टर साहब बलौदाबाजार से की है महीने भर बाद भी कोई कार्यवाही देखने को नही मिला है मरीजो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है ।










