सामाजिक मुद्दों पर समाज प्रमुखों ने माननीय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल जी से की सौजन्य मुलाकात

नीलकमल आजाद

पलारी।  बलौदा बाजार से सतनामी समाज के लोगो द्वारा आज माननीय उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा जी और माननीय खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल जी से सौजन्य मुलाकात कर 10 तारीख बलौदा बाजार की घटना में बंद भाईयो की रिहाई के लिए मुलाकात की गई। जिस पर माननीय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी द्वारा पुलिस महानिर्देशक से चर्चा की गई। चर्चा उपरांत जेल में बंद लोगों की रिहाई के लिए आश्वासन दिया गया।

हम सब उम्मीद करते हैं कि जेल में बंद लोगों की जल्द रिहाई होगी। माननीय खाद्य मंत्री दयालदास बघेल जी के द्वारा जेल में बंद लोगों को छुड़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास को बताया गया। हम लोगों को जल्द मुख्यमंत्री जी से मिलाने की भी बात कही। समाज में फैल रही बुराइयों, नशापान को रोकने और शिक्षा को बढ़ाने के लिए कदम उठाने की अपील सतनामी समाज के द्वारा किया गया। बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती को सादगी पूर्ण मनाने की अपील सतनामी समाज द्वारा की जाती है। समाज के सभी प्रमुख गण, भंडारी, छड़ीदार से समाज अपील करता है कि बाबाजी की जयंती को सादगीपूर्ण मनाया जाय और फिजूलखर्ची को रोका जाए। जो राशी बचे उसे समाज में शिक्षा और व्यवसाय के रूप में खर्च करे। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो, सामाजिक हो, नशापान से दूर हो और समाज में अपना योगदान दे। इस अवसर पर विक्रम राय, नुलेश्वरी बंजारे, अधिवक्ता भागीरथी रात्रे, पत्रकार नीलकमल आजाद, कृष्णा आजाद, देवप्रसाद मार्कण्डेय जी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े