शोक संदेश में शामिल हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता

(नंदू बंजारे)

टुण्डरा। नगर पंचायत टुण्डरा के एक वरिष्ठ नागरिक चंद्रहास साहू के अचानक देहांत होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोकाकुल परिवार को मिलकर सभी लोगों ने अपना संवेदना व्यक्त किया और मृतक चंद्रहास साहू के पुत्र लक्ष्मी साहू सहित पूरे परिवार को मिलकर शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना करते हुएं नगर पंचायत टुण्डरा साहू समाज द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए नगद 2000 दो हजार रुपए दिए गए। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष छत्तराम साहू एवं प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद साहू सहित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर साहू , अमृत साहू , भुनेश्वर साहू , सहित अन्य लोग उपस्थित थे।