CG : छग के पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, CM साय ने जताया दुःख
छत से गिरकर हुई थी बड़ी बेटी की मौत
बताया जा रहा है कि भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी की मौत रायपुर में हॉस्टल की छत से गिरकर हुई थी। फिलहाल पुलिस ने छोटी बेटी दीपा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, हॉस्टल की लड़कियों और वार्डन से पूछताछ की जा रही है।
CM साय ने जताया दुःख
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी की मौत पर दुख जताया है…
सीएम ने लिखा – दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी जी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी जी की बिटिया दीपा मंडावी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ओजस्वी जी से फोन पर बात कर इस दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!









