सरपंच पद के लिए राजेश भारद्वाज ने भरा नामांकन, समर्थकों का दिखा उत्साह
पंकज कुर्रे
पामगढ़ । छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का दौर जारी है इसी तारतम्य में मंगलवार को पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चंडीपारा में सरपंच पद के लिए राजेश भारद्वाज उरैहा निवासी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालते हुए सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ सैकड़ों समर्थक उपस्थित होकर उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया।
गौरतलब है की राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में उनके गांव उरैहा से रैली निकालकर चंडीपारा पंचायत भवन पहुंची और नामांकन दाखिल कर उनके जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे है।









