लगरा से सरपंच पद के लिए सुमित्रा देवी प्रसाद साहू ने सैकड़ो समर्थकों के साथ किया नामांकन दाखिल
पंकज कुर्रे
पामगढ़ । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है । पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम लगरा सरपंच पद के लिए सामान्य महिला सीट है। इस बीच ग्राम पंचायत लगरा से सुमित्रा देवी प्रसाद साहू ने सैकड़ो समर्थकों के साथ जाकर नामांकन दाखिल किया ।
सुमित्रा के समर्थकों ने कहा कि आज हम सभी अपने साथी सुमित्रा देवी प्रसाद साहू के साथ नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। पूर्ण विश्वास है कि वे प्रचंड बहुमत से विजयी होकर ग्राम लगरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी









